पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहाडग़ढ़ के दंगल में आज आएंगी महिला पहलवान

पहाडग़ढ़ के दंगल में आज आएंगी महिला पहलवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना - स्वर्गीय राजा पंचम सिंह पहाडग़ढ़ के जन्म शताब्दी समारोह में 28 जनवरी को वार्षिक दंगल आयोजित किया जा रहा है। इसमें इस बार महिला पहलवान हमीदा बानो की कुश्ती होगी। इसके अलावा गुर्ज की आखिरी कुश्ती कराई जाएगी। यह गुर्ज लगातार तीन साल तक आखिरी कुश्ती जीतने वाले पहलवान को दी जाती है। पिछले साल यह कुश्ती बराबरी पर छूटी थी। इसलिए इस बार गुर्ज का मुकाबला कड़ा रहेगा। दंगल की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसमें दिल्ली, जालौन, मेरठ, पंजाब, हरियाणा, गोहद, चित्रकूट तक के पहलवान आएंगे।