- Hindi News
- नैरोगेज का इंजन फेल, ग्वालियर के लिए तीन घंटे लेट रवाना हुई ट्रेन
नैरोगेज का इंजन फेल, ग्वालियर के लिए तीन घंटे लेट रवाना हुई ट्रेन
भास्कर संवाददाता - सुमावली
सबलगढ़ से ग्वालियर जा रही नैरोगेज का इंजन फेल होने से ट्रेन सुमावली से ग्वालियर के लिए तीन घंटे देरी से रवाना हो सकी। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की सुबह 9.15 बजे 52174 अप पैसेंजर ट्रेन को जौरा से सुमावली पहुंचना था लेकिन स्टेशन मैनेजर को सूचना मिली कि आसन नदी पार करने के बाद इंजन, ट्रेन को आगे नहीं खींच पा रहा है। इस कारण ट्रेन आसन नदी की चढ़ाई पर खड़ी है। इस सूचना पर स्टेशन मैनेजर ने ग्वालियर से श्योपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन को मौके पर भेजकर रास्ते में खड़ी ट्रेन को सुमावली स्टेशन तक खिंचवाया। बाद में ग्वालियर से डीजल रेल कार के साथ आए एक अतिरिक्त इंजन को 52174 नैरोगेज पैसेंजर से जोड़कर ट्रेन को दोपहर 12.10 बजे ग्वालियर के लिए रवाना किया।