पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना - कस्बा पोरसा में अंबाह रोड पर एक यात्री बस ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घायल साइकिल सवार को पोरसा से मुरैना रैफर किया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को रामकरन ((42)) पुत्र पहलवानसिंह जाटव निवासी पोरसा साइकिल पर सवार होकर अंबाह रोड पर जा रहे थे। उन्हें एक यात्री बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मुरैना रैफर किया गया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ मामला कायम किया है।