पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरावशकलां में गणतंत्र दिवस पर नहीं जले दलितों के घर चूल्हे

पुरावशकलां में गणतंत्र दिवस पर नहीं जले दलितों के घर चूल्हे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना/अंबाह - दलित बस्ती में मिडिल स्कूल भवन क्यों नहीं बन सकता, इस सवाल का जवाब नहीं मिलने से दु:खी पुरावशकलां के दलितों ने गणतंत्र दिवस पर अपने घरों में चूल्हे नहीं जलाए और दिनभर उपवास किया।
ग्राम पंचायत पुरावशकलां की दलित महिला सरपंच बादामी देवी ने कहा है कि जिला प्रशासन की भेदभावपूर्ण नीति व अस्पृश्यता के विरोध में पुरावशकलां के लोगों ने सामाजिक समरसता मंच का गठन किया है। मंच के लोग अब जनमत संग्रह करने के लिए जल्द ही सिहौनियां से मुरैना तक पदयात्रा का आयोजन करेंगे। पदयात्रा के माध्यम से मंच में शामिल बुद्धिजीवी व सामाजिक कार्यकर्ता, जिले के लोगों के बीच यह सवाल ले जाएंगे कि पुरावशकलां की दलित बस्ती में सरकारी जमीन पर स्वीकृत मिडिल स्कूल भवन का निर्माण क्यों नहीं हो सकता है? जिला पंचायत के अफसर किस राजनीतिक दबाव में स्कूल भवन को अन्यत्र बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। महिला सरपंच बादामी देवी दलित बस्ती में मिडिल स्कूल भवन बनवाने के सवाल को लेकर नई दिल्ली में सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर के सरकारी बंगले पर सात दिन तक धरना दे चुकी हैं। सांसद ने सरपंच की मांग पर सार्थक कार्रवाई की बात कही थी लेकिन जिला पंचायत ने विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर ग्रामसभा के पूर्व के निर्णय को पलटवा दिया।