पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभागीय वालीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में आधेपुरा की टीम विजयी

संभागीय वालीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में आधेपुरा की टीम विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाह - हीरोमाता क्लब द्वारा आयोजित संभागीय वालीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में आधेपुरा की टीम ने हरिश्चंदपुरा की टीम को पराजित कर दिया। सोमवार से शुरू हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए राज्य सहकारी संघ के चेयरमैन अरुण तोमर ने कहा कि खेल समाज में समरसता का भाव पैदा करते हैं। उन्होंने अंबाह-पोरसा क्षेत्र में वालीबॉल को जीवंत रखने के लिए यहां के खिलाडिय़ों की सराहना की। श्री तोमर ने खेल मैदान पर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत क्लब के विजय परमार, भीकम सिंह, शिवनाथ सिंह व महावीर सिंह ने किया।