- Hindi News
- राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर छात्रों के व्यक्तित्व विकास में सहायक : भदौरिया
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर छात्रों के व्यक्तित्व विकास में सहायक : भदौरिया
अंबाह - राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर, छात्रों में व्यक्तित्व विकास करते हैं। श्रम कार्य व जागरूकता पैदा करने के मामले में इस संगठन ने देशभर में अपनी उत्कृष्ट छवि बनाई है। यह बात एसडीओपी किशोर सिंह भदौरिया ने कही। श्री भदौरिया, सोमवार को एआईटीएम कालेज की एनएसएस इकाई द्वारा गुलाबपुरा में आयोजित शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम इकबाल मोहम्मद रंगरेज ने कहा कि शिविर में आयोजित होने वाले बौद्धिक कार्यक्रमों के माध्यम से गांव के लोगों पर कई विषयों पर जागरूक करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को प्राचार्य हरेन्द्र शर्मा ने स्मृति चिह्न भेंट किए।