पांच लाख का माल समेट ले गए चोर
पुलिस को चोरी के मामले में नहीं मिला कोई क्लू।
भास्कर संवाददाता - मुरैना
कैलारस अनुविभाग के चिन्नोनी चंबल गांव में चोर एक घर से नगदी व गहने समेत पांच लाख का माल समेट ले गए। चोरी गए माल में दो लाख रुपए भी शामिल थे। चिन्नोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बिट्टीबाई सिकरवार ((६०)) के मुताबिक, वह तथा देवर रन सिंह ((५५)) सोमवार की रात घर में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह चार बजे वह चाय बनाने के लिए जागीं तो देखा कि पास के कमरे का गेट खुला है और उसमें रखे दोनों बक्से गायब हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने देवर रन सिंह को जगाया और पुलिस को चोरी की सूचना दी। टीआई राकेश गुप्ता, स्निफर डॉग के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी गए सामान के बारे में पीडि़त पक्ष से जानकारी प्राप्त की। स्निफर डॉग ने इधर-उधर घूमकर चोरों का पता लगाने की कोशिश की लेकिन उसे इस काम में कोई सफलता नहीं मिली।
ये हुआ सामान चोरी : बिट्टीबाई ने बताया कि एक बक्से में रखे नगद दो लाख रुपए चोर निकालकर ले गए तथा बक्से को सड़क पार वाले खेत में फेंक गए। दूसरे बक्से में रखा पांच तोला सोने का हार, तीन तोला सोने की चार चूडिय़ां, दो तोला सोने की जंजीर, आठ आनाभर सोने की झुमकी, व आठ आनाभर सोने की अंगूठी चोरी हो गई हैं। चोरी गए गहने की कीमत तीन लाख रुपए से अधिक है। बक्से से गहने निकालकर चोर उसे खेत में फेंक गए।
चोरी का नहीं मिला कोई क्लू : पांच लाख रुपए से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस को अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि चोरी को आसपास के गांव के बदमाशों ने अंजाम दिया होगा। पुलिस ऐसे लोगों का रिकार्ड एकत्रित कर उनकी तलाश में जुट गई है।
बिट्टी बाई के घर से चुराया गया बक्सा जो सुबह सरसों के खेत में मिला।
दो लाख रुपए थे
हमने अभी २० हजार रुपए की सोयाबीन की फसल बेची। १५ हजार रुपए की तूरी बेची। इसके अलावा ट्यूबवेल से पानी बेचने की रकम तथा ट्रैक्टर से खेतों की जुताई के पैसे घर में मां बिट्टीबाई के पास रखे थे। छह माह पहले पापा नारायण सिंह सिकरवार का निधन हो गया था। इसलिए तीनों भाई हर महीने मां को उनके व चाचा के खर्चे के लिए पैसे देते हैं। इस प्रकार मां के पास लगभग दो लाख रुपए रखे थे।ञ्जञ्ज
कप्तान सिंह सिकरवार, चिन्नोनी
स्पष्ट जानकारी नहीं है
चिन्नोनी गांव में चोरी हो गई है। चोरी में कितना माल गया है इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।ञ्जञ्ज
आरसी घनघोरिया, एसडीओपी कैलारस