- Hindi News
- फायरिंग कर दो ट्रक गाय ले भागे तस्कर, ग्रामीणों ने एक पकड़ा
फायरिंग कर दो ट्रक गाय ले भागे तस्कर, ग्रामीणों ने एक पकड़ा
शनिश्चरा रेलवे स्टेशन के पास गांव के लोगों ने एक ट्रक को पकड़कर उसमें लदी गायों को मुक्त कराया।
भास्कर संवाददाता - मुरैना
गाय की तस्करी कर रहे लोग मंगलवार को घाटी-रिठौरा क्षेत्र में ग्रामीणों पर फायरिंग कर दो ट्रकों में भरीं गायों को लेकर भाग निकलने में सफल हो गए, जबकि उनका एक ट्रक को ग्रामीणों ने शनिश्चरा रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया। रिठौरा पुलिस ने इस मामले में गौवंश अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक यूपी 22 टी 4607 में गायों को लदा देखकर रिठौरा क्षेत्र के ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने ट्रक को शनिश्चरा रेलवे स्टेशन के पास रोककर उसमें लदी 35 गायों को नीचे उतरवाया। अपने आपको फंसता देख तस्कर ग्रामीणों पर फायरिंग कर गायों से भरे दे ट्रक ले जाने में सफल रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के रिठौरा मंडल के मंत्री यतेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक से निकाली गई गायों में से कुछ के पैरों में फ्रेक्चर पाया गया तो कुछ के सींग टूटे हुए पाए। इससे जाहिर हो गया कि ट्रक में भरी गायों को तस्करी कर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।
पुलिस समय पर नहीं पहुंची इसलिए तस्कर भागने में हो गए सफल : रिठौरा गांव के लोगों ने बताया कि तस्कर दो ट्रकों में भरकर गायों को ले गए। ग्रामीणों के विरोध करने पर तस्करों ने उन पर गोलियां चलाईं। एक ट्रक को गांव के लोगों ने मुकाबला कर पकड़ लिया। रिठौरा थाना पुलिस को तस्करों के भागने की सूचना भी दी लेकिन पुलिस बजाय उनको पकडऩे के दोनों ट्रकों को भागने का मौका दे दिया।
कार्रवाई की जा रही है
शनिश्चरा स्टेशन के पास गांव के लोगों ने 35 गायों को एक ट्रक से उतारा है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गौवंश अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।ञ्जञ्ज
सुनील शिवहरे, एसडीओपी बानमोर