- Hindi News
- ग्रामीणों ने एसडीएम से की पटवारी को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने एसडीएम से की पटवारी को हटाने की मांग
जौरा - ओला प्रभावित गांव कुम्हेरी में पटवारी द्वारा समय पर सर्वे कार्य नहीं करने से खफा ग्रामीणों ने एसडीएम को एक आवेदन देकर उसे हटाने की मांग की है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने पटवारी पर इसके अलावा भी गंभीर आरोप लगाए हैं।ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों हुई ओलावृष्टि व बारिश के दौरान ग्रामीणों की फसल नष्ट हो गई। इसके बावजूद पटवारी संजीव तिवारी मौके पर फसल का आंकलन करने नहीं पहुंचे। इसके अलावा वह मूल निवासी प्रमाण पत्र के एवज में पैसे की मांग करते हैं। इसी तरह बीपीएल राशनकार्ड धारियों से भी योजनाओं का लाभ दिलाने के बदले पैसे देने की मांग करते हैं। ग्रामीणों ने कुम्हेरी हल्का क्रमांक 79 से श्री तिवारी को हटाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रिंकू शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, हरिश चंद, देवकी नंदन, विजय सिंह, राम भरोसी, गिर्राज शर्मा आदि लोग शामिल थे।