पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तमिल फिल्म में नजर आएंगे अंबाह के विष्णु

अब तमिल फिल्म में नजर आएंगे अंबाह के विष्णु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - अंबाह
कस्बे के प्रतिभाशाली कलाकार विष्णु शर्मा अब हिंदी फिल्मों के अलावा तेलगू फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे। विष्णु इन दिनों चेन्नई में फिल्म ‘अलर्ट’ की सूटिंग करने में व्यस्त हैं। यह फिल्म जून माह में पूरे दक्षिण भारत में एक साथ रिलीज होगी।
जानकारी के अनुसार फिल्म गुर्जर आंदोलन में अदाकारी के बाद चर्चा में आए अंबाह के विष्णु शर्मा को दक्षिण भारत के फिल्म निर्माता भी अपनी फिल्मों में किरदार दे रहे हैं। हाल ही में श्री शर्मा को साउथ के फिल्म निर्माता के कुमार ने अपनी फिल्म ‘अलर्ट’ में मौका दिया है। यह फिल्म तेलगु भाषा में बन रही है। बताया गया है इस फिल्म की कहानी तीन युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें एक युवा की भूमिका विष्णु निभा रहे हैं। इन दिनों इस फिल्म की सूटिंग चेन्नई के समुद्र किनारे चल रही है। विष्णु के मुताबिक इस फिल्म का निर्माण जून तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके 16 सीन है और जो डॉयलाग हैं उन्हें तेलगु भाषा में परिवर्तित किया जा रहा है।



अंबाह. चेन्नई में फिल्म की शूटिंग के दौरान खड़े विष्णु शर्मा।