- Hindi News
- स्वास्थ्य जागरूकता के लिए छात्रों ने निकाली रैली
स्वास्थ्य जागरूकता के लिए छात्रों ने निकाली रैली
कैलारस - डॉ. दिनेश सिंह की स्मृति में कैंसर रोग एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर की लक्ष्मी देवी दिनेश सिंह समाज उत्थान समिति द्वारा मंगलवार को स्कूली छात्रों के सहयोग से एक रैली निकाली। रैली का आयोजन थाना परिसर से किया गया जो गांधी नगर, जवाहर मार्ग, एमएस रोड होते हुए पुरानी सब्जी मंडी पहुंची। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सिंह, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एसआर मिश्रा, राधा कृष्ण सिंघल सहित कई लोग उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि श्री सिंह की स्मृति में 29 जनवरी को इंद्रप्रस्थ महाविद्यालय में नि:शुल्क चिकित्सा एवं कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें दिल्ली व ग्वालियर के कई विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहकर मरीजों को स्वास्थ लाभ देंगे।
कैलारस में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकालते छात्र।