पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा के साथ साथ पर्यावरण के सुधार से ही समाज का विकास संभव: तोमर

शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के सुधार से ही समाज का विकास संभव: तोमर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोरसा - शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण सुधार से ही समाज का विकास संभव है यह बात मंगलवार को दीन दयाल स्कूल में पर्यावरण विषय पर आयोजित कार्यशाला के दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक राकेश तोमर ने कही। कार्यक्रम का आयोजन पूनम समाज सेवी संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य धर्म सिंह तोमर ने की। श्री तोमर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधे का रोपण अवश्य करना चाहिए। वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने पर्यावरण पर आधारित एक नाटक का मंचन भी किया। कार्यक्रम में शिवाकर सिंह तोमर, श्रीमती शीला देवी, मोहर सिंह तोमर, प्रदीप उपाध्याय, आई एम कुर्रेशी, सतीश सिंह तोमर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हरिओम गुप्ता ने किया।



पोरसा. पर्यावरण विषय पर कार्यशाला को संबोधित करते अतिथि।