पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘हितग्राहियों तक पहुंचें शासन की योजनाएं’

‘हितग्राहियों तक पहुंचें शासन की योजनाएं’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबलगढ़ विधानसभा विकास समिति की पहली त्रैमासिक बैठक में विधायक ने कहा।
भास्कर संवाददाता - सबलगढ़
शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह बात मंगलवार को सबलगढ़ विधानसभा विकास समिति की पहली त्रैमासिक बैठक के दौरान विधायक मेहरबान सिंह रावत ने कही। इस अवसर पर एसडीएम रूपेश उपाध्याय भी मौजूद थे।
बैठक के दौरान चिंता व्यक्त करते हुए श्री रावत ने कहा कि पंचायत एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य कागजों तक ही सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने का प्रयास करें। बैठक के दौरान सिविल अस्पताल का निर्माण, मांगरौल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांगरोल के निर्माण को शीघ्र कराने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा नामांतरण, बटांकन कार्यों के साथ-साथ नगर व ग्रामीण अंचल में बिजली सप्लाई को व्यवस्थित करने पर भी अधिकारियों से चर्चा की गई।



बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते विधायक एवं उपस्थित अधिकारी।