पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीवार गिरी, मासूम की मौत

दीवार गिरी, मासूम की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौरा - संजय नगर में मंगलवार की सुबह दीवार गिरने से छह वर्षीय बालक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे वार्ड 16 संजय नगर में रहने वाले कमलेश खटीक के मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर गई। इससे वहां खेल रहा अंकित ((6)) दीवार की चपेट में आ गया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की इस तरह मौत से संजय नगर में शोक व्याप्त है।