पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राइसब्रान ऑइल का टैंकर व लोहे से भरा ट्रक पकड़ा, सात लाख की पेनाल्टी

राइसब्रान ऑइल का टैंकर व लोहे से भरा ट्रक पकड़ा, सात लाख की पेनाल्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्यिक कर विभाग की टीम ने की कार्रवाई।
भास्कर संवाददाता - मुरैना
वाणिज्यिक कर की चोरी करने के मामले में विभाग की एंटीविजन टीम ने मंगलवार की सुबह 10 बजे केएस मिल के पास राइसब्रान ऑइल से भरा एक टैंकर पकड़ा है। पकड़े गए टैंकर ट्रांसपोर्टर से चार लाख रुपए की पेनाल्टी वसूल करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं टीम ने लोहे के सामान से भरा एक ट्रक भी पकड़ा है इससे सवा तीन लाख रुपए की पेनाल्टी वसूली जाएगी।
मंगलवार को एंटीविजन टीम के प्रमुख व वाणिज्यिक कर अधिकारी सीवीएस रघुवंशी नेशनल हाईवे पर चेकिंग के लिए पहुंचे तो उन्हें केएस मिल के पास टैंकर क्र. एमपी 06 एचसी 0412 में राइसब्रान ऑइल भरा मिला। श्री रघुवंशी ने टैंकर ड्राइवर से ट्रांसपोर्टेशन संबंधी कागजात दिखाने को कहा तो विनोद मंगल व टीटू मौके पर झगड़ा करने पर आमादा हो गए। टैंकर पर कार्रवाई का विरोध कर रहे लोग सांसद की धौंस भी दे रहे थे। बाद में पुलिस के आते ही झगड़ा कर रहे लोग मौके से खिसक लिए। टैंकर को फिलहाल थाना सिविल लाइन में खड़ा करा दिया गया है। टैंकर से पेनाल्टी के साथ चार लाख रुपए का वाणिज्यिक कर वसूला जाएगा।




लोहे से भरा ट्रक पकड़ा

एंटीविजन टीम ने सोमवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे स्थित राजपूत होटल के पास लोहे के एंगल से भरा 15 टन वजनी एक ट्रक क्र. एमपी06 एचसी 1902 पकड़ा है। ट्रक पकडऩे के दौरान ड्राइवर ने वाणिज्यिक कर अधिकारी सीवीएस रघुवंशी को बताया कि वह अलीगढ़ से लोहे के एंगल लेकर मुरैना आया है। ड्राइवर से ट्रांसपोर्टेशन संबंधी कागजात ((फार्म-49)) मांगने पर आदित्य ट्रेडर्स मुरैना के मालिक सुभाष राठौर व ट्रक मालिक आर सिकरवार, एंटीविजन टीम से गालीगलौज करने लगे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोहे से भरे ट्रक को थाना कोतवाली में खड़ा कराया गया है। इस मामले में ट्रांसपोर्टर से तीन लाख 15 हजार रुपए का टैक्स वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली में खड़ा लोहे से भरा ट्रक।

जब्त किया गया टैंकर।

कार्रवाई कर रहे हैं

राइसब्रान ऑइल से भरा एक टैंकर तथा लोहे के एंगल से भरा एक ट्रक पकड़ा है। दोनों वाहनों से वाणिज्यिक कर वसूल करने की कार्रवाई की जा रही है।ञ्जञ्ज

सीवीएस रघुवंशी, एसीटीओ मुरैना