पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहे से भरा ट्रक हाईटेंशन लाइन के पोल से टकराया, दो को लगा करंट

लोहे से भरा ट्रक हाईटेंशन लाइन के पोल से टकराया, दो को लगा करंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना - मुरैना से सूबेलाल का पुरा गांव जा रहा लोहे के सामान से भरा एक ट्रक मंगलवार की शाम पांच बजे सूबेलाल का पुरा गांव के पास बिजली के हाईटेंशन लाइन के पोल से जा टकराया। इस कारण ट्रक के ऊपर सवार आठ श्रमिक वाहन से नीचे कूदे तो दो लोगों को करंट लग गया। करंट से झुलसे श्रमिकों में सतेंद्र पुत्र राजाराम ((28)) निवासी महोवर देवगढ़ व उमेश पुत्र लाखन सिंह ((26)) निवासी राजस्थान झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में ट्रक के आगे के दोनों टायर करंट लगने से जल गए।