पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुरैना में रुकेंगी श्रीधाम व जबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस

मुरैना में रुकेंगी श्रीधाम व जबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना - शहर के लोगों की मांग पर रेल मंत्रालय ने मुरैना में श्रीधाम एक्सप्रेस व जबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस का स्टॉपेज किए जाने के आदेश जारी किए हैं। इस आशय की सूचना रेलवे बोर्ड ने सांसद नरेंद्र सिंह तोमर को दी है। उक्त दोनों ट्रेन का स्टॉपेज मुरैना में किए जाने की मांग को लेकर चंबलांचल नागरिक सेवा समिति के पदाधिकारी गोपाल गांधी व प्रवीण शर्मा ने पिछले दिनों उत्तर-मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर प्रदीप कुमार को मुरैना प्रवास के दौरान ज्ञापन सौंपा था। उल्लेखनीय है कि 12191/12192 श्रीधाम एक्सप्रेस नई दिल्ली से जबलपुर जाती है तथा 11449/11450 जबलपुर से जम्मूतवी जाती है।