पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किराने की दुकान पर खड़े ग्राहक की जेब से बच्चे ने किए साढ़े नौ हजार रुपए पार

किराने की दुकान पर खड़े ग्राहक की जेब से बच्चे ने किए साढ़े नौ हजार रुपए पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौरा - कस्बा के श्रीकृष्ण मंदिर रोड स्थित भोलाराम जैन पंसारी की दुकान पर किराना का सामान खरीदने आए ग्राहक अखिलेश त्यागी निवासी चिन्नोनी की जेब से एक छोटे लड़के ने साढ़े नौ हजार रुपए पार कर दिए। रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा कायम नहीं किया है। अखिलेश त्यागी मंगलवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जौरा ब्रांच से आठ हजार रुपए निकालकर लाए थे। डेढ़ हजार रुपए वह अपने घर से लेकर आए थे। अखिलेश, किराना का सामान खरीदने के लिए पंसारी की दुकान पर खड़े थे वैसे ही एक छोटा लड़का उनके पैरों के पास आकर लिपट गया। अखिलेश लड़के को देखने के लिए जैसे ही झुके वैसे ही किसी ने उनकी जेब में रखे साढ़े नौ हजार रुपए पार कर दिए। सामान लेने के बाद जब उन्होंने पेमेंट के लिए जेब में हाथ डाला तो रकम गायब मिली। जेबकटी से पीडि़त अखिलेश त्यागी ने इस वारदात की रिपोर्ट थाना जौरा में की। पुलिस को दुकान के सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराए गए लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।