पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झूठा फंसा रही चिन्नोनी पुलिस

झूठा फंसा रही चिन्नोनी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना - चिन्नोनी क्षेत्र के सिंगरौली गांव से आए लोगों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से गुहार की कि रामबरन सिकरवार की मौत के मामले में चिन्नोनी थाना पुलिस लखुआ कोरी सहित उनके लड़के जयसिंह, हरिसिंह तथा भतीजे अजब सिंह को झूठा फंसाने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि पुलिस उक्त चारों लोगों को पकड़कर थाने ले आई और गांव के दबंग लोगों से उनकी मारपीट कराई। पुलिस की शह मिलने से दबंग लोग, गांव में भी निर्दोष लोगों की मारपीट कर रहे हैं जिससे गांव में आतंक का वातावरण बना हुआ है।