- Hindi News
- सुमावली क्षेत्र के जंगल से हरी लकड़ी की तस्करी
सुमावली क्षेत्र के जंगल से हरी लकड़ी की तस्करी
ञ्च ऊंट, गधा व ट्रैक्टरों से ईंट भट्टा व आरा मशीनों पर सप्लाई कर रहा माफिया
भास्कर संवाददाता - सुमावली
इन दिनों सुमावली क्षेत्र के जंगलों से हरी लकड़ी काटकर ईंट भट्टों व आरा मशीनों पर सप्लाई की जा रही है। लकड़ी का कारोबार कर रहे ये लोग रोजाना सुबह के समय आसन नदी के धमकन घाट होते हुए जौरा व अंबाह क्षेत्र में लकड़ी खपा रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि फॉरेस्ट व पुलिस विभाग के अधिकारियों को इस आशय की जानकारी होने के बाद भी वे कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रहे। चंदपुरा जंगल क्षेत्र के ग्रामीणों ने भास्कर को बताया कि हरी लकड़ी की तस्करी कर रहे लोग मुरान, कैमारी, जारौला क्षेत्र के जंगलों में रोजाना हरी लकड़ी कटवा कर एकत्रित कर रहे हैं।
ऐसा पहली बार देखा है
॥चंदपुरा क्षेत्र के जंगलों से हरी लकड़ी काटकर जिस तरह लोग बाजारों में सप्लाई कर रहे हैं, ऐसा पहली बार देखने में आया है। वन विभाग जंगलों की सुरक्षा करने में असमर्थ होता जा रहा है।ञ्जञ्ज
नबाब सिंह गुर्जर, रिटायर्ड डिप्टी रेंजर निवासी चंदपुरा
॥सुमावली क्षेत्र के जंगलों से हरी लकड़ी काटकर कुछ बाहरी लोग धंधा कर रहे हैं। इस संबंध में हम क्षेत्र में तैनात वन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों को भी बता चुके हैं।ञ्जञ्ज
महेंद्र सिंह गुर्जर,पूर्व सरपंच,चंदपुरा
जांच के बाद कार्रवाई करेंगे
॥हम इस संबंध में किसी ने जानकारी नहीं दी है, अगर वन क्षेत्र में तैनात कर्मचारी अनदेखी कर रहे हैं तो जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैं एक टीम को मौके पर भेजकर वास्तविक स्थिति का पता करता हूं।ञ्जञ्ज
विसेंट रहीम, डीएफओ जिला मुरैना