- Hindi News
- करंट से युवक की मौत डॉक्टर से की झूमाझटकी
करंट से युवक की मौत डॉक्टर से की झूमाझटकी
युवक को मृत घोषित करते ही साथ आए लोग खो बैठे आपा।
भास्कर संवाददाता - मुरैना
सुभाष नगर में बिजली मेंटेनेंस का काम कर रहे एक युवक को करंट लग गया। परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के इतना कहते ही युवक के साथ आए लोगों ने डॉक्टर से झूमा-झटकी कर दी।
जानकारी के अनुसार सुभाषनगर में बुधवार को यादवेंद्र पुत्र बृजेश शर्मा को बिजली सुधार कार्य के दौरान करंट लग गया। परिजन युवक को लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ.अजय गोयल ने युवक का परीक्षण करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इतना सुनते ही यादवेंद्र को लाने वाले लोगों ने डॉक्टर से झूमाझटकी कर दी। फिर वे लोग यादवेंद्र को लेकर ग्वालियर चले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब डॉ. गोयल से पूछा कि मरीज कहां है तो वे बोले कि पता नहीं वे लोग उसे कहां ले गए। पुलिस ने कहा कि जब डेड हो चुका था तो बॉडी कहां है। लेकिन डॉक्टर नहीं बता पाए, क्योंकि उन्होंने यादवेंद्र को रैफर नहीं किया था।
अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में जमा मरीज के परिजन।
मौके पर पुलिस टीम भेजी थी
सुभाषनगर में एक युवक को करंट लगा था। अस्पताल चौकी से सूचना आने पर पुलिस टीम भेजी थी। बताया तो गया कि लड़का मर चुका था, लेकिन उसके परिजन उसे ग्वालियर ले गए। कन्फर्म नहीं हो पाया है कि इससे आगे क्या हुआ।ञ्जञ्ज
प्रवीण अष्ठाना, टीआई स्टेशन रोड थाना मुरैना