पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस्तखत कर ड्यूटी से नदारद थे शिक्षक

दस्तखत कर ड्यूटी से नदारद थे शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षकों के नदारद रहने के संबंध में प्राचार्य नहीं दे पाए कोई जवाब।
भास्कर संवाददाता - मुरैना
औचक निरीक्षण के दौरान झुंडपुरा व सेमई के हायर सेकंडरी स्कूल में छात्र संख्या जहां नगण्य देखने को मिली वहीं शिक्षक ड्यूटी से नदारद पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडेय ने यह आलम स्वयं देखा। इस मामले में लापरवाह प्राचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ शिक्षक व अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
बुधवार की दोपहर 3.55 बजे डीईओ दीपक पांडेय, हाईस्कूल सेमई पहुंचे तो पाया कि वहां पदस्थ अध्यापक मीना धाकड़, गजाधर प्रसाद धाकड़ व अतर सिंह जौहरी के उपस्थिति हस्ताक्षर 29 जनवरी के कॉलम में हो रहे हैं लेकिन वे ड्यूटी टाइम पर स्कूल से नदारद हैं। इस संबंध में प्राचार्य शिक्षकों के नदारद रहने के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य से पूछा कि स्कूल में छात्र उपस्थित क्यों नही हैं तो प्राचार्य का कहना था कि बच्चे आते ही नहीं हैं। जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडेय इस आलम को देखकर हैरान रहे कि बोर्ड परीक्षाएं निकट हैं। हायर सेकंडरी व हाईस्कूलों में अध्यापन के लिए कक्षाएं ही नहीं लगाई जा रही हैं जबकि बोर्ड के आदेश स्पेशल क्लासेस लगाने के हैं।



नोटिस जारी किए जा रहे हैं

स्कूलों के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारद मिले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस दिए जा रहे हैं। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्राचार्यों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।ञ्जञ्ज

दीपक पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी मुरैना

औचक निरीक्षण

बुधवार को डीईओ ने किया झुंडपुरा, सेमई व रामपुरकलां के स्कूलों का निरीक्षण