अंडरब्रिज गेट पर दिन में उजाला
मुरैना - शहर के महादेव नाका स्थित रेलवे के अंडरब्रिज में रोशनी के कोई प्रबंध रेलवे ने नहीं किए हैं। बुधवार को देखा गया कि अंडरब्रिज के अंदर दिन में अंधेरा व्याप्त था लेकिन प्रवेश द्वार की छत पर लाइट का बल्ब दिन में भी जल रहा था। लोगों का कहना है कि इस मामले में लोकल गवर्नेस भी कोई ध्यान नहीं दे रही है। अंधेरे के कारण महिलाएं व वृद्ध लोग अंडरब्रिज का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
मुरैना. महादेव नाका के अंडरब्रिज के प्रवेश द्वार पर दिन में जलती लाइट।