पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेप के आरोपी को नहीं पकड़ रही पुलिस

रेप के आरोपी को नहीं पकड़ रही पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना - रेप पीडि़त एक युवती ने पुलिस महानिदेशक को भेजी शिकायत में कहा है कि आरोपी आशाराम पुत्र रामचरन कुशवाह निवासी बाल्हेरा को जौरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के तीन महीने बाद भी नहीं पकड़ा है। इस मामले में आईजी व एसपी ने भी उसकी गुहार पर कोई सुनवाई नहीं की। कांसपुरा की रहने वाली पीडि़त युवती का कहना है कि जौरा पुलिस ने अपराध क्र.595/13 पर 31 अक्टूबर 13 को आरोपी आशाराम के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया था लेकिन आरोपी को अब तक नहीं पकड़ा गया है जिससे उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। आरोपी प्रकरण में बयान बदलने का दबाव बना रहा है। पति वीरू कुशवाह ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है जिससे दो साल से वह मायके में जीवनयापन कर रही है। पुलिस कार्रवाई के अभाव में उसकी दोनों बेटियों का जीवन भी असुरक्षित बना हुआ है। कार्रवाई के लिए पहले एसपी को बाद में आईजी को गुहार पत्र दिए लेकिन किसी अफसर ने कोई सुनवाई नहीं की।