पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10वीं पास फर्जी डेंटल डॉक्टर से चोरी की बाइक बरामद

10वीं पास फर्जी डेंटल डॉक्टर से चोरी की बाइक बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना - कक्षा 10 वीं पास शहर के रामनगर में डेंटल क्लीनिक संचालित कर रहे एक फर्जी डॉक्टर से कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शहर में चेकिंग के दौरान एक बाइक पकड़ी। इस पर एमपी 06 एमई 0705 नंबर लिखा था। लेकिन इसे चलाने वाला युवक रामसुंदर पुत्र रामसनेही प्रजापति निवासी गंज रामपुर इसके रजिस्ट्रेशन के कागजात नहीं दिखा पाया।
10वीं पास फर्जी डॉक्टर निकला: टीआई ने जब रामसुंदर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह डेंटल डॉक्टर है। रामनगर में डेंटल क्लीनिक संचालित करता है। जब टीआई ने गाड़ी के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसका एक मरीज तीन-चार बार इलाज के पैसे नहीं दे गया था, जिसके बदले में उसने उसे यह गाड़ी दी है। टीआई ने पूछताछ में इस फर्जी डॉक्टर से कुबूल करा लिया कि वह मात्र 10वीं पास है और एक डॉक्टर के यहां काम करके दंत चिकित्सा सीख गया है, जिसके बाद से अपना क्लीनिक चला रहा है। जो बाइक उसके पास है, वह उसे उसके मरीज ने सरायछौला के पास बुलाकर सड़क पर दी थी।