एडीएम ने लिया सड़क का सैंपल
मुरैना - शहर के बायपास का निरीक्षण कलेक्टर मदन कुमार ने बुधवार को एडीएम एके वाजपेयी से कराया। एडीएम ने मौके से सड़क का सैंपल लिया और जांच के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को एडीएम, पीडब्ल्यूडी के ईई बीएस गुर्जर समेत आरईएस के ईई आरपीएस चौहान को लेकर बायपास पर गए। यहां निर्माणाधीन सड़क का सैंपल भरा गया। जांच की जा रही है कि सड़क की क्वालिटी कैसी है। इसके बाद इस मामले में कार्रवाई तय होगी।