पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को स्थानीय बाल निकेतन में जिला कांग्रेस सेवादल ने श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी का आयोजन किया। यहां सभी ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम गायन से हुई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने गांधीजी के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक राधाचरण यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश मावई, सत्यपाल सिंह कुशवाह, राजेंद्र यादव, मातादीन जोशी, अब्दुल रहमान अब्बासी, रामलखन डंडोतिया, गंगा सिंह, शकूर खां हसनी, अजीत सिकरवार पार्षद, सुभाष वर्मा, रामस्वरूप सिकरवार, खलील खान, राजकुमार पाठक आदि उपस्थित थे।
आप ने भी मनाई पुण्यतिथि : आप के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वाले आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में एक्शन कमेटी के मनीष शर्मा, बीडी गर्ग, संजीव शर्मा, प्रवीण गुप्ता, अरविंद सिकरवार व अशोक गर्ग आदि शामिल थे।



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता।