पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट तत्काल लागू करे केंद्र सरकार’

‘स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट तत्काल लागू करे केंद्र सरकार’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार को कलेक्टोरेट पर आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के धरना आंदोलन में विधायक सूबेदार सिंह रजौधा ने कहा-
भास्कर संवाददाता - मुरैना
किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य मिले इसके लिए केंद्र सरकार तत्काल स्वामीनाथन कमीशन की अनुशंसाओं को लागू करे। साथ ही जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट को भी अमल में लाया जाए। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा ने कही।
विधायक श्री रजौधा, गुरुवार को कलेक्टोरेट पर आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के धरना आंदोलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में स्वामीनाथन आयोग ने केंद्र को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी लेकिन केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय ने उस रिपोर्ट पर अब तक अमल नहीं किया है। रिपोर्ट लागू न होने से किसानों को उनकी फसलों का बाजिव मूल्य नहीं मिल पा रहा है। श्री रजौधा ने कहा कि स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू हुई होती तो किसान को गेहूं के 2100 रुपए प्रति क्विंटल के रेट व धान के 2025 रुपए के प्रति क्विंटल के रेट मिल रहे होते। रिपोर्ट में किसान की फसल की लागत पर 50 प्रतिशत लाभांश की अनुशंसा की गई है घाटे के दौर व कर्ज में डूबे होने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं इसके लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी जिम्मेदार हैं।




कलेक्टोरेट पर धरना देते भाजपा किसान मोर्चा के प्रतिनिधि।