पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलपुरा में एक साल से बिजली नहीं, ग्रामीण परेशान

गुलपुरा में एक साल से बिजली नहीं, ग्रामीण परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - कैलारस
जनपद पंचायत कैलारस के ग्राम गुलपुरा में रहने वाले ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कारण यह है कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत संबंधित ठेकेदार द्वारा बिजली लाइन बिछाने का कार्य अधूरा ही छोड़ दिया तथा जहां तक लाइन बिछाई वहां भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं की। परेशान ग्रामीणों ने बिजली समस्या को दूर करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि मई 2013 में गांव में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत कार्य शुरू हुआ था। लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा आधे गांव में ही बिजली लाइन बिछाने का कार्य किया गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने ठेकेदार सहित बिजली कंपनी के अधिकारियों को भी अवगत कराया। कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व सरपंच राजा खान द्वारा मप्र जन शिकायत निवारण विभाग को ऑन लाइन शिकायत भी दर्ज कराई। बावजूद इसके अभी तक गुलपुरा के लोग बिजली के लिए परेशान हैं। सरपंच सरिता गौड़ सहित कई ग्रामीणों ने गांव में बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है।