पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुष्ठ रोग के प्रति समाज जागरूक हो

कुष्ठ रोग के प्रति समाज जागरूक हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - पोरसा
समाज के लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक होना चाहिए। भारत सरकार कुष्ठ रोग को मिटाने के लिए संकल्पित है। अगर समाज के किसी व्यक्ति को कुष्ठ रोगी दिखाई दे तो उसका कर्तव्य है कि वह उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए न केवल प्रेरित करे बल्कि पीडि़त की हर संभव मदद करें। यह बात गुरुवार को पोरसा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मेवाफरोश ने कुष्ठ रोग पर आयोजित एक कार्यशाला के दौरान कही। इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा नगर के विभिन्न मार्गों से रैली निकालकर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. सीआरएस भदौरिया, डॉ. विनोद शर्मा, महाराज सिंह, बीडी शर्मा, डॉ. विनोद शाक्य, पीएस ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।