पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा को घर ले जाकर किया दुराचार

स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा को घर ले जाकर किया दुराचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक के कब्जे से छूटकर घर पहुंची छात्रा ने परिजन से बयां की अपनी पीड़ा।
भास्कर संवाददाता - मुरैना
बुधवार की शाम पांच बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक युवक ने दो छात्राओं को बहला-फुसलाकर वैन में बैठा लिया। इनमें से एक छात्रा को उसने रास्ते में उतार दिया। जबकि एक छात्रा को वह अपने घर ले गया जहां रातभर रखकर उसके साथ रेप किया। गुरुवार को यह छात्रा किसी तरह युवक के कब्जे से छूटकर अपने घर पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के गड़ोरापुरा में रहने वाले एक परिवार की बेटी बुधवार को गल्र्स स्कूल में पढऩे आई थी। वह कक्षा नौ की छात्रा बताई जाती है। यहां छुट्टी के बाद शाम को जब वह अपनी सहेली के साथ अपने घर जा रही थी तो उसे ओमनी वैन में सवार एक युवक ने रोका। यह युवक गोपालपुरा के शंकर जाटव का पुत्र रवि जाटव ((22)) था। रवि ने इस छात्रा को बहला-फुसलाकर अपनी वैन में बैठा लिया और उसकी सहेली भी उसके साथ वैन में बैठ गई। थोड़ी दूर चलते ही रवि ने छात्रा की सहेली को तो रास्ते में उतार दिया। जबकि छात्रा को अपने घर गोपालपुरा ले गया और रातभर रखकर उससे दुराचार किया। गुरुवार को छात्रा किसी तरह युवक के कब्जे से छूटकर अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजन को दी।
घरवाले कर रहे थे तलाश :छात्रा के परिजन बुधवार की शाम से ही उसकी तलाश कर रहे थे। जब काफी ढूंढने के बाद छात्रा नहीं मिली तो परिजन ने कोतवाली टीआई अजय चानना को छात्रा की गुमशुदगी की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस बुधवार रात से ही छात्रा की तलाश में जुट गई थी। गुरुवार को छात्रा के परिजन ने पुलिस को अपनी बेटी के आ जाने की सूचना व घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर लिया।




युवक को गिरफ्तार किया है

एक छात्रा से रेप किया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण करा लिया है। छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ आपराधिक मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।ञ्जञ्ज

अजय चानना, टीआई सिटी कोतवाली मुरैना