- Hindi News
- पवन ऑइल इंडस्ट्रीज में आयकर टीम को टैक्स चोरी के मिले सबूत
पवन ऑइल इंडस्ट्रीज में आयकर टीम को टैक्स चोरी के मिले सबूत
भास्कर संवाददाता - मुरैना
सरसों तेल का उत्पादन कर रही पवन ऑइल इंडस्ट्रीज के बिजनेस एकाउंट में इनकम टैक्स विभाग की असेसमेंट टीम को टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं। इस आधार पर पूरे रिकार्ड को खंगाल कर कुल टैक्स चोरी की पड़ताल की जा रही है। गुरुवार को इनकम टैक्स विभाग की असेसमेंट टीम ने ग्वालियर से मुरैना पहुंचकर पवन ऑइल इंडस्ट्रीज के बिजनेस रिकार्ड को अपने कब्जे में कर लिया। टीम में शामिल अफसरों ने दोपहर से देर रात तक इंडस्ट्रीज के सरसों खरीदने तथा तेल बेचने से संबंधित बहीखातों, कच्चे कागजों व कंप्यूटरों में फीड डाटा की बारीकी से पड़ताल की।
पवन ऑइल इंडस्ट्रीज के बीते 15 वर्ष के बिजनेस को लेकर आयकर विभाग को आशंका है कि इस फैक्टरी में सरसों की खरीद तथा तेल का जो उत्पादन है उसके मुताबिक, इंडस्ट्रीज के कारोबारी विशन दाऊ, रमेश चंद बंसल बिरला व भगवान दास गुप्ता ने इनकम टैक्स अदा नहीं किया है। इस आधार पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उक्त तेल कारखाने पर आयकर का असेसमेंट सर्वे शुरू किया।
मुरैना. पवन ऑइल इंडस्ट्रीज में गुरुवार को इनकम टैक्स की टीम ने बिजनेस व टैक्स का असेसमेंट किया।