शहीदों की याद में रखा दो मिनट का मौन
मुरैना - भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की याद में गुरुवार को कमिश्नर व कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। कमिश्नर कार्यालय में चंबल संभाग आयुक्त शिवानंद दुबे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां संयुक्त आयुक्त ((विकास)) बीएस जाटव व अन्य कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर मदन कुमार, सीईओ आशीष कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने भी दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया।
कलेक्टोरेट में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते कलेक्टर व अन्य।