पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला के पर्स से १.२० लाख का सोने का हार व झुमकी चोरी

महिला के पर्स से १.२० लाख का सोने का हार व झुमकी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाह/पोरसा - सबलगढ़ से कुकथरी पोरसा जा रही एक महिला के पर्स को काटकर अज्ञात चोर ने एक लाख रुपए कीमत का सोने का हार व 20 हजार रुपए कीमत की सोने की झुमकी पार कर दीं। इस मामले में महिला के पिता भंवर सिंह तोमर ने चोरी की रिपोर्ट थाना पोरसा में की है। भंवर सिंह तोमर निवासी कुकथरी के मुताबिक, वह अपनी बेटी संध्या पत्नी नीलेश जादौन निवासी खेरला सबलगढ़ की गुरुवार को विदा कराकर उसे अपने साथ मायके कुकथरी ला रहे थे। वह अंबाह से कुकथरी पहुंचने के लिए बस में सवार हुए थे। सैंथरा स्थित पीपरा के पास आकर वह बस से उतरे तो संध्या ने अपने पर्स को खोलकर देखा। पर्स कटा हुआ था तथा उसमें सोने का तीन तोला वजनी हार तथा आठ आना भर झुमकी पर्स से गायब थीं। संध्या का कहना है कि चलती बस में किसी ने अंबाह से पोरसा के बीच पर्स को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।