कांग्रेस नेता घुरैया के दादा का निधन
मुरैना - जिला कांग्रेस के कार्यालय मंत्री जितेंद्र घुरैया के दादा रामदुलारे सिंह घुरैया का मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हांसई मेवदा गांव में किया। श्री घुरैया के निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मावई, राजेंद्र यादव, बनवारी लाल शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप मावई ने शोक व्यक्त किया है।