पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जड़ेरुआ में मुरैना विधायक ने लगाई चौपाल, सुनीं समस्याएं

जड़ेरुआ में मुरैना विधायक ने लगाई चौपाल, सुनीं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना - जड़ेरुआ गांव में गुरुवार को मुरैना विधायक रुस्तम सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने इस क्षेत्र के खराब हो रहे ट्रांसफार्मरों व जीर्ण-शीर्ण तारों को बदलवाने के निर्देश बिजली कंपनी के अधिकारियों को दिए। विधायक ने ग्वालियर से मुरैना जिले की सीमा में आए स्वर्ण-रेखा नाले से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले जलभराव की स्थिति को देखा और संबंधित क्षेत्र के किसानों को आश्वस्त किया कि इस समस्या का समाधान किया जाएगा। क्योंकि इस जलभराव से इलाके में किसानों की फसलें खराब हो जाती हैं।