पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डबरा में हो जीटी व केरला एक्सप्रेस का स्टॉपेज

डबरा में हो जीटी व केरला एक्सप्रेस का स्टॉपेज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डबरा - डबरा स्टेशन पर जीटी एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस व गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज किया जाए। यह मांग सिंधी बाजार एसोसिएशन ने केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर की है। यह पत्र डबरा विधायक इमरती देवी के माध्यम से श्री सिंधिया को भेजा गया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेघानी की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि डबरा तेजी से विकसित होता नगर है। व्यापारिक दृष्टि से उन्नत होने के साथ ही डबरा के आसपास ऐतिहासिक स्थान भी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों को स्टॉपेज डबरा में होना चाहिए।