पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरीद केंद्रों पर बारिश से भीगी धान में फूटे अंकुर

खरीद केंद्रों पर बारिश से भीगी धान में फूटे अंकुर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - डबरा/भितरवार
सहकारी समितियों पर समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान बारिश में भीग जाने पर हजारों क्विंटल धान सड़ चुकी है और अब अंकुरित होने लगी है। ज्ञात हो कि सहकारी समितियों पर धान का उठाव काफी धीमीं गति से किया जा रहा है। जिसके चलते विगत दिनों बारिश होने से हजारों क्विंटल धान पानी में भीग गई थी। जिसके बाद भी धान की फसल हो बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।
डबरा-भितरवार में सहकारी समितियों पर समर्थन मूल्य पर धान की शासकीय खरीदी की जा रही है। डबरा में जहां १४ खरीदी केंद्रों पर धान की खरीदी की जा रही है। वहीं भितरवार में १० खरीद केंद्रों पर धान की खरीदी की जा रही। लेकिन धान का उठाव न होने तथा बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने से विगत दिनों हुई बारिश के कारण खुले में बोरियों में रखी करीब चालीस हजार क्विंटल धान गीली हो गई थी। इसके बाद भी धान का उठाव नहीं किया गया। वहीं इसे सुखाने के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किये गये। जिस कारण सोसायटियों पर रखी हजारों क्विंटल धान सड़ चुकी है।