पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीगल एड क्लीनिक पर मिलेगी लोगों को नि:शुल्क विधिक सेवा

लीगल एड क्लीनिक पर मिलेगी लोगों को नि:शुल्क विधिक सेवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - डबरा
कानूनी समस्याओं से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क न्याय व सलाह उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को पुराने न्यायालय परिसर में शाम 4.30 बजे लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ हुआ। लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आरएन चंद्र द्वारा फीता काटकर एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश, अभिभाषक एवं नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क कानूनी सलाह देने के लिए तहसील स्तर पर लीगल एड क्लीनिक खोले गए हैं। इन क्लीनिक पर विधिक सेवा देने के लिए वकील उपलब्ध रहेंगे। प्राधिकरण ने लीगल एड क्लीनिकों के संचालन के लिए जिला विधिक सेवा समिति को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। लीगल एड क्लीनिक के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश लखनलाल गर्ग ने की। इस अवसर पर पुष्पा माखानी, जनपद सीईओ शिवराम प्रजापति, नगरपालिका सीएमओ अनिल दुबे, एडवोकेट कृष्णस्वरूप षट्धर, सजीव कुशवाह, रतन दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
यह होंगे पात्र
एड क्लीनिकों के माध्यम से बीपीएल, अनुसूचित जाति व अनु जनजाति वर्ग के लोग नि:शक्तजन को विधिक सहायता मिल सकेगी। साथ ही एक लाख से कम वार्षिक आय वाले लोगों को भी सहायता पाने की पात्रता होगी।