२१ वेदीय हवन यज्ञ १९ मार्च से
भास्कर संवाददाता - डबरा
सिद्धेश्वर मंदिर समिति द्वारा १९ मार्च से सिंध पुल के पास स्थित बमरौली मंदिर पर २१ वेदीय हवन यज्ञ आयोजित है। १९ मार्च से २२ मार्च तक आयोजित इस कार्यक्रम में हवन यज्ञ के साथ-साथ अखंड रामायण पाठ एवं सुंदर कांड के पाठ के साथ बृजभूषण महाराज एवं रजनी मिश्रा द्वारा प्रवचन भी किए जाएंगे।