- Hindi News
- समर्थन मूल्य पर तौली जा रही व्यापारी की तीन ट्रॉली धान जब्त
समर्थन मूल्य पर तौली जा रही व्यापारी की तीन ट्रॉली धान जब्त
भास्कर संवाददाता - डबरा
शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए बनाए गए खरीद केंद्रों पर व्यापारियों की धान तौलना अब भी जारी है। गुरुवार को भी बड़ी अकबई खरीद केंद्र पर व्यापारी की धान तौले जाने की सूचना मिलने पर तहसीलदार ने कार्रवाई कर तीन ट्रॉली धान जब्त करने की कार्रवाई। वहीं व्यापारी के खिलाफ मंडी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों को बड़ी अकबई खरीद केंद्र पर गुरुवार को व्यापारी की धान तौले जाने की सूचना मिली। जिस पर तहसीलदार उमेश कौरव मौके पर पहुंचे तो व्यापारी की धान की तीन ट्रॉली मौके पर खड़ी हुई मिली। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह धान डबरा के ही एक गल्ला व्यापारी संजय गुप्ता की थी। जो कि अवैध तरीके से खरीद केंद्र पर तौली जा रही थी। जिसके चलते तीनों ट्रॉलियों की धान को जब्त कर व्यापारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है।