दिन में धूप से मिली राहत, शाम को सर्दी
भास्कर संवाददाता - डबरा
विगत दिनों की तरह यूं तो सुबह के समय कोहरा छाया हुआ था और बादल भी थे। लेकिन दस बजे के बाद निकली धूप से सर्दी का असर कुछ कम हुआ जिससे लोगों को काफी राहत मिली। धूप निकलने के कारण बाजार में भी काफी भीड़-भाड़ रही। हालांकि शाम चार बजे के बाद फिर से शीत लहर चलने और मौसम में ठंडक आ गई। जिससे दिनभर से मिली राहत के बाद शीत लहर के कारण लोगों का बुरा हाल हुआ। शाम के समय बढ़ी सर्दी के कारण बाजारों में भी रौनक समाप्त हो गई और लोग जल्दी घरों में कैद हो गए। वहीं देर शाम लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।