पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोस की जयंती पर की काव्य गोष्ठी

बोस की जयंती पर की काव्य गोष्ठी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - डबरा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ११७ वीं जयंती के अवसर पर रामसेवक बुंदेली साहित्य एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में गत दिवस रेल्वे परिसर में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से बोस को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना संस्था अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने पढ़ी। कार्यक्रम में सुदेश श्रीवास्तव, श्याम किशोर शर्मा, रामसहाय, ओमप्रकाश, कालीचरन, अशोक उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।