पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा देश का भविष्य बदलने में सक्षम

युवा देश का भविष्य बदलने में सक्षम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. डबरा
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को नगर में मतदाता दिवस मनाया गया। नगर में मुख्य कार्यक्रम तहसील परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को निष्पक्ष मतदान करने एवं मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
नगर के तहसील परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार उमेश कौरव ने की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल ने कहा कि युवा देश का भविष्य बदलने में सक्षम होते हैं। युवा यदि ठान ले तो देश को किस दिशा में ले जाना है वह उसे उसी दिशा में ले जा सकता है। इसके बाद तहसीलदार उमेश कौरव ने उपस्थित सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। वहीं नगर के वृंदासहाय कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मतदाता दिवस मनाया। व सराफा बाजार स्थित डीएवी स्कूल में बीएलओ राधामोहन गोस्वामी ने वार्ड के लोगों को मतदाता परिचय पत्र बांटे। भितरवार में भी मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर एसडीएम ब्रजेश सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।