- Hindi News
- सीएमई में डॉक्टरों ने दी रोगों की जानकारी
सीएमई में डॉक्टरों ने दी रोगों की जानकारी
डबरा. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं अपोलो मैस्कॉट हार्ट सेंटर तथा मैस्कॉट अस्थमा, चैस्ट एंड टीबी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सूरज होटल में एक सीएमई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपोलो मैस्कॉट हार्ट सेंटर के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. चेरियन अकरापट्टी ने एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी एवं हार्ट से संबंधित जानकारी दी। वहीं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव गुप्ता ने फ्लेक्सिबल ब्रॉन्कोस्कॉपी, इंटरवेंशनल ब्रॉन्कोस्कॉपी, ब्रोन्कियल बायोप्सी, ब्रोन्कियल वॉश आदि के बारे में कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों को बताया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आरके गुप्ता एवं सचिव डॉ पुनीत गोयल सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित थे।