पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति के जज्बे के साथ शान से फहराया तिरंगा

देशभक्ति के जज्बे के साथ शान से फहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - डबरा
नगर में 65वां गणतंत्र दिवस रविवार को देशभक्ति के जज्बे के साथ हर्षोल्लास से स्टेडियम ग्राउंड पर मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पुलिस और एनसीसी ने परेड का प्रदर्शन किया।
नगर के स्टेडियम ग्राउंड पर सम्पन्न हुए मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कमलेश गुर्जर उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमलेश गुर्जर द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। कार्यक्रम में विधायक इमरती देवी सुमन, तहसीलदार उमेश कौरव, एसडीओपी केके दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। तत्पश्चात मुख्यअतिथि श्रीमती गुर्जर की ओर से तहसीलदार उमेश कौरव ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शहीद इंद्रजीत सिंह चीमा की मां हरदेव कौर और शहीद सतेंद्र शर्मा की पत्नी रजनी शर्मा को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।