पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े सराफा बाजार में चलीं गोलियां

दिनदहाड़े सराफा बाजार में चलीं गोलियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - डबरा
नगर के सबसे पॉश क्षेत्र और मुख्य बाजार सराफा में रविवार को दोपहर में उस समय भगदड़ मच गई, जब दो पक्षों के लोगों द्वारा आमने-सामने से एक दूसरे पर गोलियां चलाई जाने लगीं। दोनों पक्षों की ओर से करीब दस राउंड फायर किए गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग हथियार लहराते हुए भाग चुके थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सराफा बाजार में गिर्राज पैलेस रोड पर दोपहर करीब 2 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके चलते दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर कट्टे से फायर कर दिए। दोनों पक्षों की ओर से दस से अधिक फायर किए गए। करीब दस मिनट तक हुई फायरिंग के कारण बाजार में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र नगाईच पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे, लेकिन तब तक सभी लोग हथियार लहराते हुए भाग गए। जब पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के नाम पता कर उनकी गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरू की तो देर रात दोनों पक्षों के लोगो ने थाने आकर एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत कट्टों से फायर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने एक पक्ष के हेमंत सेन पुत्र संतोष सेन की शिकायत पर हिंदा सरदार, बल्लू सरदार, सतनाम सरदार, गोल्डी सरदार, बूटा सरदार, माना सरदार, जसविंदर और रणजीत सरदार पर बलवा सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष के जसविंदर उर्फ घुग्गू पुत्र मनमोहन सिंह की रिपोर्ट पर हेमंत सेन और उसके भाई भूपेंद्र सेन पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।