पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घटिया मध्यान्ह भोजन मिलने पर बच्चों ने मचाया हंगामा

घटिया मध्यान्ह भोजन मिलने पर बच्चों ने मचाया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भितरवार - ग्राम पंचायत जौरा के प्राइमरी स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद घटिया भोजन मिलने पर रविवार को स्कूल के बच्चों ने हंगामा कर दिया।
ग्राम पंचायत जौरा स्थित प्राइमरी स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद मध्यान्ह भोजन का वितरण किया गया। मध्यान्ह भोजन में बजरंगबली स्वसहायता समूह द्वारा पूड़ी, सब्जी और हलुआ बनाया गया था। लेकिन खाने की गुणवत्ता ऐसी थी कि बच्चों ने उसे खाने से मना कर दिया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने जोर जोर से थालियां बजाकर हंगामा किया। रविवार को जैसे तैसे मामला शांत हो गया, लेकिन सोमवार को तो समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन का वितरण ही नहीं किया गया। यह जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पंचनामा तैयार कर एसडीएम ब्रजेश सक्सेना को दिया है। जौरा प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापक गीता राणा ने बताया कि बच्चों को दिए गए खाने की गुणवत्ता बहुत खराब थी, जिससे चलते बच्चों ने हंगामा किया। सोमवार को तो स्कूल में बच्चों को खाना दिया ही नहीं गया है। मैं भी मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करूंगी।