पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम ने बदली करवट, अस्पतालों में बढ़े मरीज

मौसम ने बदली करवट, अस्पतालों में बढ़े मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डबरा। विगत दिनों पड़ रही हाड़कंपकंपाने देने वाली सर्दी के बाद सोमवार और मंगलवार को निकली धूप के कारण मौसम में बदलाव आ गया है। मौसम में आए अचानक परिवर्तन के कारण लोग लोग बीमार हो रहे हैं। जिसके चलते नगर के सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ आ रही है। सबसे ज्यादा सर्दी, खांसी, जुकाम और सिर दर्द के मरीज आ रहे हैं। बच्चों से लेकर वृद्ध तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। सिविल अस्पताल में 40 से 50 के बीच मरीज इन दिनों सर्दी, खांसी और जुकाम के प्रतिदिन आ रहे हैं। डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि रात और दिन में तापमान के उतार-चढ़ाव के मौसम में वायरल इंफेक्शन होता है।