लाला लाजपत राय की जयंती मनाई
भास्कर संवाददाता - डबरा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मंगलवार को नगर के सराफा बाजार स्थित सीएमसी कॉलेज में लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों के द्वारा लाला लाजपत राय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव, परवेंद्र रावत, सुनील श्रीवास्तव, जहेंद्र साहू, विजय पचौरा, दीपू साहू, सतीश साहू, रामनरेश आदि लोग उपस्थित थे।